70वीं विद्यालय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पीएम श्री आचार्य श्री भिक्षु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरियारी के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। 19 वर्ष छात्र वर्ग में वीरेंद्रसिंह ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। छात्रा वर्ग में रेखा सालवी ने 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान, 400 मीटर में दूसरा स्थान पाया। 200 मीटर में तीसरा स्थान रहा। एथलेटिक्स टीम के प्रभारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अमित कच्छवाह, पुष्पेंद्रसिंह, व्याख्याता विनिता, अध्यापिका भूपेंद्र भी दल में शामिल रहे। एथलेटिक्स टीम से वीरेंद्रसिंह और रेखा सालवी का जिले की टीम में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। प्रधानाचार्य मांगीलाल परेरिया और स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी।