सिरोही में पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ईसीसीई दिवस पर बाल मेले का आयोजन हुआ। इसमें नन्हीं बालिकाओं, अभिभावकों और शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। बालिकाओं ने स्टॉल लगाकर स्वरोजगार का हुनर सीखा और हजारों रुपये कमाए। मेले में कठपुतली से कहानी, सामूहिक रचनात्मक गतिविधियां, पेपर डांस, म्यूजिकल डांस, जलेबी दौड़, गुब्बारा दौड़, अभिभावकों की दौड़ और प्रश्न-उत्तर जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। बालिकाओं के साथ अभिभावकों और शिक्षिकाओं ने भी जमकर नृत्य किया। जलेबी दौड़ में कार्तिक, गुब्बारा दौड़ में संगीता कुमारी रही टॉपर प्रिंसिपल हीरा खत्री और पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने बताया कि इसका मकसद बालिकाओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता बढ़ाना था। खाद्य सामग्री और खेल गतिविधियों के स्टॉल से बालिकाओं ने हजार से 2 हजार रुपए तक की कमाई की। मेला प्रभारी चंद्रकांता चौहान के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिताओं में कार्तिक ने जलेबी दौड़ में पहला स्थान पाया। आरफा दूसरे और चंचल तीसरे नंबर पर रहीं। गुब्बारा दौड़ में संगीता कुमारी, खुशनुमा और अर्चना ने अच्छा प्रदर्शन किया। रुचि, हर्षिता और तान्या प्रश्न-उत्तर में आगे रहीं। विजेताओं को लंच बॉक्स और वाटर बोतल दिए गए।