सिरोही में एक परिवार ने अपनी 13 साल की बेटी से दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि एक व्यापारी ने बच्ची को काम सिखाने के बहाने बुलाया था। आरोपी ने बच्ची को मोबाइल और सिम भी दिया था। वह बच्ची के भाई को छोड़कर सिर्फ उसे ही काम पर बुलाता था। परिजनों ने एसपी को बताया कि 5 अक्टूबर को उनकी बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 12:30 बजे जब मां घर लौटी तो बच्ची कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जबकि उसके पैर जमीन पर थे। परिवार का आरोप है कि व्यापारी ने बच्ची से दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी थी। शक होने पर बच्ची काफी डरी हुई रहती थी। मां ने पति से उसे देर तक काम पर नहीं भेजने को कहा था, लेकिन इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया। उसकी बच्ची रेप के बाद सेवा काफी डरी हुई रहती थी और मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। इसकी जानकारी उसे स्कूल की बालिकाओं से पूछताछ से पता चला कि काफी लंबे समय से व्यापारी उसकी बेटी को बेड टच करता था। परिजनों ने एसपी से उच्चस्तरीय जांच करवा करवाकर न्याय दिलाने की मांग की।