सिरोही के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें बालिकाओं को बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई गई। महिला अधिकारिता विभाग सिरोही के सहायक निदेशक योगेन्द्र देथा के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में पर्यवेक्षक संतोष मीणा, पन्नादायक सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र प्रबंधक कुलसुम बानो, परामर्शदाता रुचिका रावल व खुशबू रावल ने बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। उन्होंने बताया कि बाल विवाह से बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर बुरा असर पड़ता है। इससे उनके विकास के अवसर कम होते हैं। समाज में जागरूकता बढ़ाने और बालिकाओं को शिक्षा से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। पीएम प्रभारी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने कहा कि बाल विवाह रोकना सिर्फ प्रशासन की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बालिकाओं से जागरूक रहने को कहा।