सिरोही रेलवे स्टेशन पर बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जनसंवाद हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान और प्रबंधन (SWM) 2026 की जानकारी दी गई। स्टेशन को साफ, सुंदर और कचरा मुक्त रखने के निर्देश भी दिए गए। जनसंवाद में स्टेशन पर कचरा फैलाने, थूकने या गंदगी करने वालों पर कार्रवाई की बात हुई। RPF, वाणिज्य और EnHM कर्मचारियों को निगरानी रखने को कहा गया। नियमों के हिसाब से जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए। यात्रियों और आम लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया। कूड़ेदान का सही इस्तेमाल करने और स्टेशन की साफ-सफाई में सहयोग के लिए नियमित घोषणाएं करने को कहा गया। सभी विभागों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने कार्यक्षेत्र में साफ-सफाई रखने को कहा गया। यात्रियों को जागरूक करने का भी आह्वान हुआ। सामूहिक प्रयासों से स्टेशन को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया।