जयपुर के सीतापुरा स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ी छात्र की एक्सयूवी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। वहां पार्किंग में करीब 150 गाड़ियां खड़ी थीं। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली। हालांकि, पास खड़ी एक अन्य गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग घटना मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे की है। आग पर छात्रों ने अपने स्तर पर ही मशक्कत करते हुए 40 मिनट में काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। XUV में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर मौके पर मौजूद स्टूडेंट्स ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। गाड़ियां निकालने के लिए मची होड़ पार्किंग में बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने के कारण आग दूसरी गाड़ियों तक फैलने की आशंका बढ़ गई। सूचना मिलते ही वाहन मालिकों में अपनी गाड़ियां सुरक्षित बाहर निकालने की होड़ मच गई। इस दौरान पार्किंग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात रही कि आग अन्य वाहनों तक नहीं फैली। पास खड़ी एक गाड़ी इसकी चपेट में आई, जबकि छात्र की XUV पूरी तरह जलकर राख हो गई।