सलूंबर जिले की सलूंबर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धारोंद में ग्राम रथ अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने इसकी अध्यक्षता की और ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की उपयोगी जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। जिला कलेक्टर ने आमजन से किया संवाद इस दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों एवं आमजन से संवाद किया। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों तक राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। 13 विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार के 13 विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार सामग्री एवं साहित्य का भी वितरण किया जा रहा है। लोक कलाकारों और कला जत्थों द्वारा कठपुतली एवं गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एलईडी के जरिए दिखाई फिल्म एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित वीडियो फिल्म प्रदर्शित की गई। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों से इनका लाभ लेने का आह्वान किया। जिला कलक्टर ने संध्या चौपाल में आमजन से अपील की कि जनगणना अभियान के तहत सभी ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर स्वगणना की इस अभिनव पहल का हिस्सा बन सकते हैं। मुहम्मद जुनेद पी पी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जनगणना-2027 का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें आंकड़ों का संग्रहण डिजिटल उपकरणों के माध्यम से किया जाएगा।