जयपुर में कहीं सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है, तो कहीं सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है। कई इलाकों में सड़क टूटने और पानी बहने की समस्या भी बनी हुई है। लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, सफाई और सीवरेज से जुड़ी दो समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' सोडाला से प्रीतम चंद ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में काफी दिनों से सफाई नहीं हुई है। इसके कारण आसपास गंदगी बढ़ गई थी और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद पार्षद प्रतिभा शर्मा ने इसका समाधान करवाया। सफाई होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए पार्षद प्रतिभा शर्मा को आज की 'पब्लिक की स्टार' चुना गया। सड़क पर बह रहा सीवरेज का पानी, समस्या का हुआ समाधान हेम पथ, सोडाला से गिरीश कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सीवरेज का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... दो महीने से सड़क पर भरा पानी, आवागमन में परेशानी श्रीराम नगर कॉलोनी से दिनेश सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि मुहाना मंडी रोड पर पिछले दो महीने से पानी भरा हुआ है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भरा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। 20 दिन से सफाईकर्मी नहीं आए, इलाके में बढ़ी गंदगी अंसारी का मोहल्ला से जीशान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से सफाईकर्मी नहीं आ रहे हैं। नियमित सफाई नहीं होने से इलाके में गंदगी बढ़ गई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से नियमित सफाई करवाने और क्षेत्र में जमा गंदगी हटाने की मांग की है। सड़क पर बहता पानी बना परेशानी, निकासी की जरूरत खातीपुरा रोड से पवन कुमार जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर पानी बहने की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी फैलने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पानी के बहाव को रोकने और निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। चार महीने से टूटी सड़क, बारिश में भर जाता है पानी शास्त्री नगर से मोहम्मद सलीमुद्दीन खान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पिछले चार महीने से टूटी हुई है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। टूटी सड़क और जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. ईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या से मिली राहत 2. कालवाड़ रोड पर गंदे पेयजल की समस्या हुई दूर:ट्रैफिक सिग्नल, कचरा, सीवरेज और बिजली के खंभों से जुड़ी समस्याएं शामिल 3. गोपी विहार में 10 दिन से खराब लाइट हुई ठीक:बिजली के खुले तार, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज लाइन से जुड़ी समस्याएं शामिल 4. 'भास्कर समाधान' से बदलाव:पार्षद शशि प्रकाश शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार', बंदरों की समस्या,अंडरपास की गंदगी हुई दूर 5.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 6.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 7.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 8.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 9. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 10.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें