टोंक जिला मुख्यालय के सोलंगपुरा इलाके में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगभग आधा घंटा विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कलेक्टर को ज्ञापन देकर जल्द व्यवस्था सुचारू करने को मांग की है। लोगों ने चेतावनी भी दी है कि जल्द समय का समाधान नहीं होता है आंदोलन किया जाएगा। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी आ रही सोलंगपुरा की रूकमणी, शंकर, कुशल सोनी, सुनील ने बताया- हमारे इलाके में बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। बार-बार बिजली कटौती के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के कई लोगों के गरीब होने के कारण बिजली की वैकल्पिक नहीं होने से उन्हें इस गर्मी के मौसम में परेशान होना पड़ रहा। आरोप: मोदी चौक पर बिजली आती है, हमारे यहां कटौती हो रही बिजली जाते ही गर्मी में लोगों के हाल बेहाल हो जाते हैं। जबकि उनके पास के मोदी की चौकी क्षेत्र पर में बिजली की आपूर्ति रहती है। इस सौतेले व्यवहार से ग्रामीण काफी परेशान हैं। इससे परेशान होकर आज सोलंगपुरा के बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए आज सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन दिया। ​