सोमेसर के पास भिमालिया ग्राम पंचायत परिसर में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपखंड अधिकारी महावीरसिंह जोधा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने समाधान के निर्देश दिए उपखंड अधिकारी जोधा ने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग लाभान्वित हो सकें। मरीजों की स्क्रिनिंग की शिविर के दौरान तहसीलदार ने सभी विभागों से प्रगति की जानकारी ली। शिविर प्रभारी नरपतसिंह सोनगरा ने बताया कि इस शिविर में वीजी रामजी के संबंध में जानकारी दी गई, 5 पट्टों का वितरण किया गया, 4 पेंशन सत्यापन किए गए, 2 लंबित किसान पंजीकरण और 2 आपसी सहमति से बंटवारे के मामले निपटाए गए। इसके अतिरिक्त, 246 लोगों की टीबी रोग स्कैनिंग की गई और बिजली से संबंधित 4 प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मणराम, आरआई नरपतसिंह सोनीगरा, पटवारी अशोक भाकल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।