राजसमंद के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने मंगलवार को प्रभु श्रीनाथजी और नवनीतप्रियाजी के दर्शन किए। तीन दिन के नाथद्वारा प्रवास के दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। राजभोग झांकी में किए दर्शन मंगलवार को सोनल शाह ने प्रभु श्रीनाथजी और नवनीतप्रियाजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार किया स्वागत दर्शन के बाद सोनल शाह महाप्रभुजी की बैठक पहुंचीं। यहां मंदिर प्रशासन ने परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। श्री कृष्ण भंडार के मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार उन्हें उपरना ओढ़ाकर श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया और सम्मानित किया। ये लोग रहे मौजूद इस दौरान सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, जमादार विठ्ठल सनाढ्य, कैलाश पालीवाल सहित मंदिर प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सोनल शाह ने श्रीनाथजी के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।