हरियाणा के सोनीपत में मेयर चुनाव में एक ऐसा भी प्रत्याशी है, जिसने चुनाव चिह्न को ही अपनी सवारी बना लिया। निर्दलीय प्रत्याशी रमेश खत्री को ‘रोड रोलर’ चुनाव चिह्न मिला है, जिसके बाद उन्होंने एक रोड रोलर ही किराए पर ले लिया। चुनाव प्रचार थमने तक रमेश इस रोड रोलर को अपने प्रचार में इस्तेमाल करेंगे, वहीं इसे चलाने के लिए एक ड्राइवर भी हायर किया जाएगा। फिलहाल, चुनाव प्रचार के लिए रमेश खुद सड़कों पर इस रोड रोलर को चला रहे हैं। रमेश इससे पहले 12 चुनाव लड़ चुके हैं। लगभग सभी चुनाव में जमानत जब्त हुई, लेकिन जज्बा कायम है। करनाल विधानसभा से तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर, नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी रमेश ने चुनाव लड़ा है। पहले जानिए रमेश के मेयर चुनाव लड़ने की कहानी…. अब 2 पॉइंट में जानिए…कौन है मेयर प्रत्याशी रमेश ग्राफिक्स में जानिए, रमेश कितने चुनाव लड़ चुके…. ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा निकाय चुनाव, BJP के प्रचार में जुटी पूरी कैबिनेट:7 मंत्रियों के पास प्रभारी की जिम्मेदारी, कांग्रेस में प्रचारकों के नाम नहीं तय हरियाणा में चल रह नगर निकाय चुनाव नाम वापसी के बाद गति पकड़ गए हैं। BJP ने सरकार की पूरी कैबिनेट को चुनाव की कमान सौंप दी है। उधर कांग्रेस अभी तक अपने स्टार प्रचारक फाइनल नहीं कर पाई है। भाजपा ने इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं चुनाव प्रचार का नेतृत्व कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)