सादुलपुर | जयपुर के झालाना डूंगरी स्थित अंबेडकर भवन में हुए राजस्थान सचिवालय अनुसूचित जाति कर्मचारी स्नेह मिलन समारोह में राजगढ़ तहसील के गांव मिठड़ी केशरी सिंह के सोनू सिंह को सम्मानित किया गया। राजस्थान शासन सचिवालय में लिपिक ग्रेड द्वितीय पद पर चयनित होने पर वरिष्ठ शासन उप सचिव अशोक गहनोलिया ने सोनू सिंह का सम्मान किया। सोनू सिंह ने प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग में 56वीं रैंक प्राप्त की तथा वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत हैं।