उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ.अमृता दुहन ने बुधवार को ऋषभदेव थाने में पहुंचकर मीटिंग ली। थाने का निरीक्षण करते हुए मालखाना, बैरक, मेस और पुलिस रिकॉर्ड्स की जांच की। थानाधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने प्रसिद्ध ऋषभदेव मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान को अर्पित स्वर्ण व चांदी की आंगिया भी देखी। थाने में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने पुलिस जवानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और बेहतर कार्य करने वाले जवानों की सराहना भी की। क्राइम मीटिंग में सख्त निर्देश, जनसुनवाई में उठे अहम मुद्दे एसपी ऋषभदेव डिप्टी कार्यालय पहुंची। जहां सभी थानाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग ली। बैठक में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और पेंडिंग केस निपटाने पर जोर दिया गया। मीटिंग के बाद आयोजित जनसुनवाई में सीएलजी सदस्य, व्यापारी और आम नागरिकों ने बढ़ती जरूरतों को लेकर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस जाब्ता, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग रखी। एसपी दुहन ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल, डिप्टी राजीव राहर, थानाधिकारी हेमंत अहारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इनपुट: शुभम जैन, ऋषभदेव