सवाई माधोपुर में SP जेष्ठा मैत्रेयी ने सोमवार को दसवीं कक्षा के टॉपर स्टूडेंट को सम्मानित किया। इस दौरान एसपी मैत्रयी ने सभी टॉपर्स स्टूडेंट्स के साथ बातचीत भी की और करियर के लिए गाइडेंस दिया। SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने एसपी ऑफिस में 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया। एसपी ने सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने स्टूडेंट्स को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी ने कहा कि कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। इस मौके पर भूमिका पुत्री जितेंद्र लालवानी ने कॉमर्स संकाय में 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आनंद पब्लिक स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। वहीं सिद्धांत सिंह पुत्र हिम्मत सिंह राजावत ने आर्ट्स संकाय में 98.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रिएटिव स्कूल, गंगापुर सिटी में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वर्षा पुत्री आसाराम गुर्जर ने विज्ञान संकाय में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुरुकुल स्कूल, तलवाड़ा में उत्कृष्ट सफलता हासिल की। इससे पहले एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी ने दसवीं के टॉपर स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया था।