जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन सीकर स्थित प्रिंस एजुहब की विभिन्न टीमों ने कुल 17 मैच जीते। दूसरे दिन प्रिंस के खिलाड़ियों ने 27 स्वर्ण, 25 रजत व 10 कांस्य सहित कुल 62 पदक अपने नाम किए। सीकर में हुई अंडर-14 छात्र बॉक्सिंग स्पर्धा में प्रिंस लोटस वैली ने विजेता, प्रिंस एकेडमी ने उपविजेता और प्रिंस सैनिक स्कूल ने सेकंड रनरअप का खिताब हासिल किया। अंडर-14 छात्र बैडमिंटन में प्रिंस लोटस वैली ने सेमीफाइनल में शेखावाटी पब्लिक स्कूल, लोसल को 2-0 से हरा फाइनल में जगह बनाई। सिंगरावट में अंडर-14 छात्र नेटबॉल स्पर्धा में प्रिंस एकेडमी उपविजेता रही। लोसल में चल रही 17 व 19 वर्ष छात्र नेटबॉल स्पर्धाओं में प्रिंस एकेडमी दोनों के सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहीं 19 वर्ष छात्रा नेटबॉल में प्रिंस एकेडमी ने शेखावाटी पब्लिक स्कूल, लोसल को 12-7 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।