IPL के 19वें सीजन के 21वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद की तरफ से तीसरे नंबर पर उतरे बिहार के ईशान किशन ने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। 10वें ओवर में रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वे शतक से चूक गए। 14वें संदीप शर्मा ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। ईशान किशन 44 बॉल पर 91 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 6 छक्के, 8 चौके शामिल हैं। राजस्थान की पारी के दौरान ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले आउट हो गए। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव को डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे ने विकेट कीपर के हाथों कैच कराया। आज के IPL मैच में बिहार के तीन खिलाड़ी खेल रहे हैं। गोपालगंज के साकिब हुसैन ने हैदराबाद की ओर से IPL में अपनी डेब्यू किया है। वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को 1 रन पर आउट किया। वैभव ने 4 मैचों में 200 रन बनाए वैभव ने 4 मैचों में 2 अर्धशतक की बदौलत 200 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में ऑरेंज कैप भी हासिल कर लिया है। तो वहीं ईशान किशन का परफॉर्मेंश 4 मैचों में ऐवरेज रहा है। सीजन के पहले मैच के बाद ईशान किशन कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। पिछले मैच में वे सिर्फ 27 रन पर आउट हो गए थे। साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू मैच में दो विकेट लिए हैं। पहला विकेट उन्होंने यशस्वी जयसवाल का लिया और दूसरा डोनोवन फेरेरा को क्लीन बोल्ड किया है। इसी के साथ उन्होंने जडेजा और फेरेरा की शतकीय साझेदारी तोड़ी। साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू मैच में चार विकेट लिए हैं। उन्होंने 17वें ओवर में बैक टू बैक दो विकेट लिए हैं। उन्होंने आठवां विकेट जोफ्रा आर्चर और नौंवा विकेट रवि बिश्नोई का लिया। RR ने सभी चार मैच जीते, SRH ने 3 मुकाबले गंवाए हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों का इस सीजन आज 5वां मैच रहेगा। RR सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल टॉप पर है। दूसरी ओर SRH 4 में से केवल 1 मैच जीत सकी, और 3 मैच हार चुकी है। हैदराबाद और राजस्थान के मैच से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…