मजदूर, किसान और खेत मजदूर यूनियनों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मजदूर-किसान विरोधी नीतियां थोपने का आरोप लगाते हुए 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। जिसके बाद में जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में मजदूर, किसान व खेत मजदूर यूनियन समिति श्रीगंगानगर के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार देश के श्रमिकों, किसानों और खेत मजदूरों को कारपोरेट घरानों का गुलाम बनाने के लिए पुराने कानूनों में मजदूर-विरोधी संशोधन कर रही है। तीनों संगठनों ने पूरे देश में एक साथ विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि मांगें तुरंत मानी जाएं आंदोलन किया जाएगा। इन मांगों को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन