श्रीगंगानगर जिले के 100वें स्थापना दिवस पर सोमवार को बीजेपी विधायक, सभापति और पार्षदों ने जमकर डांस किया। समारोह गंगनहर के शिवपुर हैड पर किया गया। कार्यक्रम में श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और नगर परिषद सभापति अजय दावड़ा ने जमकर डांस किया। ढोल की थाप पर पार्षद भी खूब नाचे। इस दौरान सभापति ने विधायक के ऊपर से नोट भी न्योछावर किए। पार्षद बलवंत चौधरी, राकेश पेंसिया, मोनू बजाज, विक्रम राठौड़ और हेमराज चौधरी नाचते नजर आए। भाजपा नेता मुकेश गोदारा और उपसभापति पुष्पा सारस्वत के पति ने भी डांस किया। आमतौर पर बैठकों, विकास कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों में नजर आने वाले जनप्रतिनिधियों का यह अंदाज स्थापना दिवस समारोह में बिल्कुल अलग था। ढोल की थाप पर नेताओं के डांस ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।