श्रीगंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने रविवार को जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है। तेज गर्मी के चलते स्कूलों और जीरामजी (ग्रामीण) का समय भी बदल दिया गया है। नर्सरी से 8वीं के स्कूलों का समय बदला गर्मी के चलते जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब स्कूल सुबह 7:30 से 12 बजे तक ही खुलेंगे। वहीं, जिला परिषद सीईओ गिरधर ने आदेश जारी कर जीरामजी में श्रमिकों के कार्य करने का समय सुबह 6:30 से दोपहर 1:30 बजे तक कर दिया गया है। श्रमिक अपना काम पूरा कर मेट के पास मस्टरोल में अपना नाम दर्ज करवा कर घर जा सकते हैं। कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से होगी बारिश मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रदेश में आज एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। जिससे सीमावर्ती इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।