श्रीगंगानगर के 100वें स्थापना दिवस पर 25 अक्टूबर को 'गंगानगर मैराथन 2026' का आयोजन किया जाएगा। फिटनेस, स्वास्थ्य और नशामुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से होने वाली इस मैराथन में शहर के युवाओं, खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों की भागीदारी रहेगी। जिला कलक्टर डॉ.अमित यादव ने फिट गंगानगर सोसायटी की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही वेबसाइट का लोकार्पण करने के साथ मैराथन की टी-शर्ट और पोस्टर का विमोचन भी किया। सुबह 5:15 बजे शुरू होगी हाफ मैराथन मैराथन का आयोजन पुलिस लाइन, श्रीगंगानगर में होगा। प्रतिभागियों को सुबह 4:45 बजे रिपोर्ट करना होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार- 21 किलोमीटर हाफ मैराथन सुबह 5:15 बजे, 10 किलोमीटर रन सुबह 5:45 बजे और 5 किलोमीटर रन सुबह 6:15 बजे शुरू होगी। इसके बाद सुबह 7 बजे फन रन आयोजित की जाएगी, जिसमें भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। रेस में समय सीमा भी निर्धारित की गई है। 21 किलोमीटर के लिए 3 घंटे 30 मिनट, 10 किलोमीटर के लिए 1 घंटा 30 मिनट और 5 किलोमीटर के लिए 1 घंटे का कट-ऑफ टाइम रखा गया है। विजेता को मिलेंगे 31 हजार मेडल और टी-शर्ट भी मिलेंगे 21, 10 और 5 किलोमीटर की रेस में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 299 रुपए निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को टी-शर्ट और मेडल दिए जाएंगे। टाइम्स रेस में आरएफआईडी आधारित टाइमिंग की सुविधा भी रहेगी। मैराथन में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी Shm.to/Marathon पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिब एक्सपो 24 अक्टूबर को पुलिस लाइन में दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ अभिषेक जैन, दीपक कुक्कड़, प्रीति गर्ग, डॉ. विशु टांटिया, डॉ. विकास सिहाग, आशीष गुप्ता, निशित अग्रवाल, डॉ. नेहा, अमीषा, अंजनी अग्रवाल, रविशंकर गुप्ता, परिवेश पाराशर और यामिनी अग्रवाल सहित वेबसाइट विकास टीम के सदस्य जसपाल सिंह, जगदीप सिंह, जसकरण सिंह, हरविंदर सिंह, मलकीत सिंह और गगनदीप सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।