चोरी और गुमशुदा मोबाइलों की तलाश में जुटी श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने 35 लाख के 138 मोबाइल फोन किए हैं। जिसके बाद बरामद किए गए मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। एसपी हरी शंकर ने बताया- सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा व चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए 12 मार्च 2026 से विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान श्रीगंगानगर पुलिस ने न सिर्फ अपने जिले बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से मोबाइल फोन बरामद किए। आज बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन, श्रीगंगानगर में एक कार्यक्रम आयोजित कर इन बरामद मोबाइलों को उनके सही मालिकों को सौंप दिया गया। इन पुलिसकर्मियों ने बरामद किए मोबाइल थाना कोतवाली के कॉन्स्टेबल सुशील कुमार ने 26, जवाहरनगर के सोहनलाल ने 25 मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं, घड़साना के राजेश ने 16, पुरानी आबादी के अनिल, सादुलशहर के दीपक, अनूपगढ़ के राजेंद्र और थाना श्रीकरणपुर के महावीर ने भी 10-10 मोबाइल बरामद किए हैं। एसपी ने लोगों से कहा- अगर आपका मोबाइल गुम हो गया हो या चोरी हो गया हो तो तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि आपकी संपत्ति आपको वापस मिल सके।