श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी थाना पुलिस ने 9.06 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी हरीशंकर ने बताया- युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन सीमा संकल्प चलाया जा रहा है। इसके तहत मेडिकल नशे, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई के साथ अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। गश्त के दौरान हुई कार्रवाई पुरानी आबादी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कुंज विहार से दीपक (46) पुत्र राजा सिंह, निवासी श्यामनगर, श्रीगंगानगर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.06 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। मामले की जांच एएसआई दरिया सिंह कर रहे हैं।