श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर शनिवार सुबह तीन घंटे बिजली संकट रहेगा। डिस्कॉम की ओर से सिविल हॉस्पिटल जीएसएस से निकलने वाली फीडरों के मेंटेनेंस और रखरखाव कार्य के चलते सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सिविल हॉस्पिटल के आसपास के इलाके सहित शहर के कई आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी। फीडरों के मेंटेनेंस के लिए लिया गया शटडाउन डिस्कॉम के एईएन मंजीत सैनी ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल श्रीगंगानगर जीएसएस से निकलने वाली फीडरों के मेंटेनेंस और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान बिजली लाइनों में सुधार और जरूरी तकनीकी काम किए जाएंगे। सुरक्षा कारणों से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इन इलाकों में रहेगा पावर कट शटडाउन के दौरान मॉडल टाउन प्रथम और द्वितीय, जगदंबा कॉलोनी, लोहा मंडी, सिविल हॉस्पिटल के आसपास का पूरा क्षेत्र, लालचंद की ढाणी, टाइनी टॉट्स स्कूल रोड, विकास पुरी, पत्रकार कॉलोनी, बीजेपी कार्यालय, वृद्धाश्रम रोड, विवेकानंद कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हॉस्पिटल सेवाओं पर भी पड़ सकता है असर पावर कट के दौरान सरकारी हॉस्पिटल में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि डिस्कॉम अधिकारियों का कहना है कि रखरखाव कार्य तय समय में पूरा कर लिया जाएगा और सुबह 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।