श्रीगंगानगर में रामदेवरा से दर्शन कर अपने गांव जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी और ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिसमें पिकअप सवार 2 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें से 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में कालूवाला ढ़ाबा के पास हुई है। पुलिस का कहना है कि ट्रक इंजन में हुई खराबी की वजह से सड़क के किनारे खड़ा था। खड़े ट्रक में पिकअप पीछे से घुस गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच हटाया जाम सूचना मिलते ही समेजा कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। मामला रामसिंहपुर थाना क्षेत्र का होने की वजह से समेजा कोठी थाना पुलिस ने रामसिंहपुर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। 4 श्रद्धालुओं को श्रीगंगानगर किया गया रैफर घटना के बाद आस-पास के लोगों और राहीगरों ने घायलों को रामसिंहपुर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने 4 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे थे सभी जानकारी के मुताबिक- 85 LNP के रहने वाले पिकअप में सवार श्रद्धालु रामदेवरा से दर्शन कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान बुधवार सुबह करीब 5 बजे ड्राइवर को नींद की झपकी आने से पिकअप गाड़ी कालूवाला ढ़ाबा से आगे लिंक रोड पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। पिकअप गाड़ी का करीब आधा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया। जिसके बाद सड़क पर चींख पुकार मच गई।