राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से श्रीगंगानगर में बुधवार रात और गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना के बीच फसल कटाई कर रहे किसान बदलते मौसम को लेकर चिंतित हैं। बुधवार रात और गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार को पश्चिमी जिलों में मौसम बदल गया। इसके बाद श्रीगंगानगर जिले में बुधवार रात और गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। आसमान में अभी भी बादलों की आवाजाही जारी है। बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका बारिश के बाद रातें ठंडी हो गई हैं। शाम के समय भी सर्दी महसूस होने लगी है। वहीं, खेतों में खड़ी फसलों को बारिश से नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जिले में फिलहाल फसल कटाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में बदलते मौसम को लेकर किसान चिंतित हैं। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक बदल जाएगा मौसम मौसम में बदलाव के बीच अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह तक ठंड शुरू होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल जिले में बादलों की आवाजाही और बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है।