पाली | ऐश्वर्या कॉलेज में आई-स्टार्ट सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज निदेशक ताज वीर सिंह राठौड़ ने माता सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन कर की। इन्क्युबेशन सेंटर के मेंटर संदीप शर्मा, सूचना सहायक अभिषेक, डोमेन एक्सपर्ट राहुल ने बताया कि स्टार्टअप कैसे शुरू करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी भी दी। निदेशक ताजवीर सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी शिक्षा के साथ नवाचार के जरिए अपना स्टार्टअप शुरू कर सकती है। प्रवीण भाटी, प्रोग्रामर ने बताया कि नवाचार के जरिए स्टार्टअप को धरातल पर कैसे लाया जाए।