चूरू | सुभाष चौक स्थित संगम मार्केट में सोमवार रात को नवोदय ऊर्जा सोसायटी के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष संजय सैनी व सांस वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष राहुल बरोड़ का सम्मान किया गया। नवोदय विद्यालय चूरू पूर्व छात्र संगठन तथा सांस वेलफेयर सोसायटी टीम के सहयोग से कार्यक्रम हुआ। नवोदय विद्यालय के पूर्व स्टूडेंट डॉ. मोहर सिंह के पशुपालन विभाग में उपनिदेशक पद पर पदस्थापित होने पर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सैनी व बरोड़ समाजसेवा, शिक्षा व नवोदयन परिवार को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में दोनों संस्थाएं समाजहित व नवोदयन परिवार के लिए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी। इस मौके पर पवन महर्षि, यशपाल सिंह, ओमप्रकाश खाखल, रेवंतमल माहिच, घनश्याम चंदेल, आरिफ खान, जयप्रकाश, अशोक जांगिड़, राजपाल रुहेला, पालाराम रुयल, मनोज प्रजापत, सावंताराम, अमरचंद कस्वा, खेमचंद इंदलिया, विक्रमसिंह शेखावत, प्रमोद, डॉ. अरविंद सैनी आदि मौजूद रहे।