भीलवाड़ा | श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में यूरोलॉजी की आधुनिक सुविधा शुरू हो गई है। यहां 60 वॉट थुलियम लेजर तकनीक से बिना चीरा लगाए पथरी का इलाज किया जा रहा है, जिससे मरीजों को कम दर्द होता है और रिकवरी जल्दी होती है। यूरोलॉजिस्ट व एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. द्रोण शर्मा किडनी, यूरेटर व ब्लैडर स्टोन का इलाज एंडोयूरोलॉजी तकनीक से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रोस्टेट रोग बीपीएच के मरीजों के लिए भी उपचार उपलब्ध है। बार-बार पेशाब आना, रुकावट व जलन जैसी समस्याओं का समाधान आधुनिक बायपोलर व थंडरबीट तकनीक से किया जा रहा है। अस्पताल में यूरोफ्लोमेट्री व यूरोडायनामिक्स जांच भी हो रही है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से मरीज जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं। यहां पुरुष व महिला यूरोलॉजी रोग, पुरुष बांझपन, यूटीआई और यूरो-ऑन्कोलॉजी से जुड़ी बीमारियों का भी उपचार किया जा रहा है। डॉ. द्रोण शर्मा पहले सर गंगाराम अस्पताल, सवाई मान सिंह चिकित्सालय व रामैया मेमोरियल अस्पताल में सेवाएं दे चुके हैं। नई सुविधा से मरीजों को शहर में ही बेहतर इलाज मिल रहा है।