भास्कर न्यूज | ब्यावर श्री वर्धमान शिक्षण समिति संचालित श्री वर्धमान कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का शैक्षणिक दल कुंभलगढ़ की यात्रा कर हाल ही में ब्यावर लौटा। भ्रमण में 100 से अधिक छात्राओं ने राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य को देखा। यात्रा में चारभुजा नाथ मंदिर के दर्शन हुए। जंगल सफारी भी कराई गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी लोढ़ा ने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान अपनी जगह है। ऐतिहासिक स्थलों को देखकर छात्राओं का इतिहास, संस्कृति, प्रकृति के प्रति नजरिया व्यापक होता है। श्री वर्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। दल का मार्गदर्शन व्याख्याता नवीन देवड़ा, गिरीश कुमार बैरवा, नितिन साहू, पंकज शर्मा, सुरेंद्र सिंह, डॉ. रीना, अंजली कावड़िया, डॉ. रोमा रतानी, कविता परसोया, रजनी ने किया।