ब्यावर|भगवान महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रसार और जनजागरूकता के लिए राज्य सरकार की मासिक पत्रिका सुजस का वितरण किया गया। इस मौके पर ब्यावर जिले के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने विद्यार्थियों को राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाओं की अधिकृत, भरोसेमंद जानकारी लेने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स के बारे में बताया। सोनी ने विद्यार्थियों को वर्तमान में चल रहे ग्राम रथ अभियान की जानकारी दी। अभियान के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों को पत्रकारिता और जनसंचार माध्यमों की भूमिका भी बताई गई।