राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा के तहत आईटी ट्रेड में राजस्थान कम्प्यूटर्स का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कंप्यूटर तकनीक की बारीकियों को समझा और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने तकनीकी कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और व्यावहारिक ज्ञान हासिल किया। इससे उन्हें किताबी ज्ञान को वास्तविक कार्यस्थल के अनुभव से जोड़कर समझने का अवसर मिला। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता विकसित करने, कौशल को बढ़ावा देने और भविष्य में रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों को अपने विषय का व्यावहारिक महत्व समझने के साथ ही भविष्य में करियर चयन के लिए भी मार्गदर्शन मिलता है। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ मंजू जैन, शिमला बैरवा, पूजा बैरवा, पवन कुमार वैष्णव एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक लक्ष्मण सिंह गुर्जर मौजूद रहे।