भास्कर न्यूज | भरतपुर भरतपुर मंडी : सरसो 8611, गेहूं 2650-2750, बाजरा 2310-2520 रुपए प्रति क्विंटल। जयपुर मंडी: सप्लाई कमजोर होने से मंगलवार को जयपुर मंडी में चीनी 100 रुपए क्विंटल और महंगी हो गई। लेकिन, ऊंचे भावों पर दाल मिलों की लिवाली घटने से चना मिल डिलीवरी 100 रुपए क्विंंटल नरम रहा। हालांकि, दाल-दलहन पड़े रहे। वहीं, आवक कमजोर होने से सरसों मिल डिलीवरी 50 रुपए क्विंटल चढ़ गई। सरसों कच्ची घाणी तेल भी 50 रुपए क्विंटल महंगा बिका। अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी 2880-2900, गेहूं दड़ा 2800-2810, मक्का लाल 2600-2700, बाजरा 2300-2500, ज्वार पीली 2900-3000, जौ लूज 3200-3300 रुपए प्रति क्विंटल। गुड़-चीनी: चीनी 5900-6400 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 8500-9000, मोठ 8500-9000, चौला 8500-9000, उड़द 9000-9500, चना जयपुर लाइन 7400-7600, मूंग मोगर, 9500-10500, मूंग छिलका 8500-9500, उड़द मोगर 10000-12000, अरहर दाल 10000-13000, चना दाल मीडियम 8800-8850, चना दाल बोल्ड 9750-9800 रुपए प्रति क्विंटल। तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 9000-9005, सरसों कच्ची घाणी तेल 17700, कांडला पोर्ट पाम ऑयल 14120-14200, कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 14250-14350, कोटा सोया रिफाइंड 14450-14500, मूंगफली तेल बीकानेर 17650-17700 रुपए प्रति क्विंटल।