एसटीसी हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को भक्तिमय वातावरण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से भगवान हनुमान की आराधना की। सुंदरकांड पाठ का आयोजन नाहर सिंह कुंतल और महेशचंद शर्मा सहित कई श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमानजी की आरती भी श्रद्धा के साथ की गई।