निकटवर्ती दुदापुरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्रों ने ढोला में हुई 70वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग में हुई। स्कूल के सुनील कुमार और हितेश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों का चयन राज्य स्तर पर हुआ। शारीरिक शिक्षक लालाराम चौधरी ने बताया कि दो छात्रों के राज्य स्तर पर चयन से दुदापुरा क्षेत्र में खुशी की लहर है। दोनों ने प्रतियोगिता के लिए जमकर अभ्यास किया। इसी कारण लगातार चौथी बार स्कूल के छात्रों का चयन राज्य स्तर पर हुआ।