भास्कर न्यूज | बासनी बिजली विभाग में अधीक्षण अभियंता का पद ग्रहण करने पर सुल्तान सिंह राठौड़ का कुम्हारी के ग्रामीणों ने स्वागत किया। बासनी- कुम्हारी सहकारी समिति के अध्यक्ष हाजी सईद राठौड़ ने गुलदस्ता भेंट कर सुल्तान सिंह को पद ग्रहण करने की शुभकामनाएं दी। और गांव कुम्हारी में विद्युत समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।