सवाई माधोपुर की सूरवाल थाना पुलिस ने साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो एंड्रॉयड फोन और एक आईफोन में साइबर ठगी से जुड़े सबूत मिले है। जांच में सामने आया कि आरोपी अनजान लोगों को फोन और इंटरनेट के माध्यम से संपर्क कर सट्टा खिलाने, पैसे डबल करने का झांसा देता था और फर्जी बिल भेजकर ठगी करता था। श्योमाता गांव से गिरफ्तार किया सूरवाल थानाधिकारी बनी सिंह ने बताया कि आरोपी धर्मसिंह मीणा(18) निवासी श्यामोता, थाना सूरवाल को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। साइबर शाखा से मिली सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गांव श्यामोता से डिटेन किया गया। पूछताछ और मोबाइल जांच में उसके पास मिले दो एंड्रॉयड फोन और एक आईफोन में साइबर ठगी से जुड़े एवीडेंस मिले। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है मामलें आरोपी के मोबाइल नंबरों के खिलाफ साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दो शिकायतें भी दर्ज मिली हैं। पुलिस ने तीनों मोबाइल व सिम कार्ड जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी एक साइबर अपराध का मामला दर्ज है। थानाधिकारी ने बताया कि SP ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देशन और ASP विजय सिंह मीणा व सीओ सिटी उदयसिंह मीणा के सुपरविजन में टीम ने कार्रवाई की।