शहर के नेपालियों के मंदिर परिसर में रविवार को स्वर्णकार समाज सेवा समिति के वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक चुनाव हुए। कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राम अवतार कड़ेल ने बताया कि अध्यक्ष शिवकुमार सोनी (तुणगर), सचिव विश्वनाथ सोनी (तुणगर), कोषाध्यक्ष किशोर रोडा को चुना गया। चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद चुनाव अधिकारी एडवोकेट राम अवतार कड़ेल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी का करेंगे विस्तार नव नियुक्त अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और पहली आधिकारिक बैठक में पूरी टीम को शपथ दिलाई जाएगी। ये रहे मौजूद डॉ. रामनिवास सोनी, राजेंद्र डांवर, महेंद्र कड़ेल, गणेश सुनालिया, राजकुमार सुनालिया, विनोद रोडा, नटवर सोनी, आनंद सोनी, रणजीत कड़ेल, श्रवण रोडा, महावीर सुनालिया, संदीप कड़ेल, जोरीमल सोनी, अरविंद सोनी, विनोद सोनी, मनोज सोनी, आशीष सोनी, बाबूलाल डांवर, सोहनलाल सोनी, जितेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार बंधु उपस्थित रहे।