भीलवाड़ा | पटेल नगर स्थित स्विफ्ट मॉडल स्कूल के छात्रों ने इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड में रैंक हासिल की है। स्कूल ने इस वर्ष पहली बार विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में शामिल कराया था। कक्षा एक के छात्रों ने विश्व के टॉप 30 विद्यार्थियों में स्थान बनाया। कक्षा एक की भविष्या वासुजा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10वीं रैंक प्राप्त की। माहेश्वरी कीर को 24वीं रैंक मिली। पूर्वांश गोचर ने 28वीं रैंक हासिल की। उपलब्धि के बाद स्कूल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावक भी मौजूद रहे। प्रिंसिपल अपर्णा शामसुखा ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए छात्रों को प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल में इस वर्ष से नियमित रूप से STEM आधारित कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य रटने के बजाय व्यावहारिक और कॉन्सेप्ट आधारित शिक्षा पर जोर देना है। स्कूल ने बताया कि उसने पिछले तीन वर्षों में इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।