अलवर| जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन 5 नवंबर से फोर्स टेबल टेनिस एकेडमी में जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप कराएगा। मुकाबले अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर वर्ग में होंगे। इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 23 से 27 नवंबर तक भरतपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अलवर टीम का चयन किया जाएगा। आयोजन सचिव आशीष शर्मा के अनुसार पुरुष एकल, महिला एकल, बालक-बालिका एकल, युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर होगी। अंडर-19 में 1 जनवरी 2008 या बाद, अंडर-17 में 1 जनवरी 2010 या बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे।