बारां | अखिल भारतीय हरियाणा गौड ब्राह्मण महासभा की बारां जिला कार्यकारिणी की बैठक लंका कॉलोनी में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परमानंद शर्मा ने की। जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने सालभर की गतिविधियों की जानकारी दी। संगठन के उद्देश्यों पर बात रखी। कहा कि समाज की उभरती प्रतिभाओं का सम्मान होना चाहिए। स्नेह मिलन का आयोजन भी होना चाहिए। बैठक में 16 अगस्त को धर्मादा संस्था धर्मशाला, अस्पताल के सामने बारां में प्रतिभा सम्मान समारोह और स्नेह मिलन कराने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के संचालन के लिए कैलाश शर्मा को संयोजक बनाया गया। अशोक भाल और हेमराज भारद्वाज को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी। आवास, भोजन, जल, बिजली, प्रिंटिंग, मंच, माइक, सफाई के लिए समितियां बनाई गईं। जिले से आए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी। बैठक में तय हुआ कि सत्र 2025-26 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और विश्वविद्यालय परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान होगा। सत्र 2025-26 में नई नियुक्ति और सेवानिवृत्ति पर भी सम्मान किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि पाने वाले समाजबंधुओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर-घर संपर्क किया जाएगा। संयोजक कैलाश शर्मा ने सुझाव मांगे। नगर अध्यक्ष प्रमोद झाला ने आए पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।