अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों के तहत महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक चंद्रवीरसिंह भाटी के निर्देशन में गुरुवार को महात्मा गांधी स्कूल आईजीएनपी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली किशोरी चैंपियंस माही पुरोहित, मोक्षा, साक्षी और भाग्यश्री को सम्मानित कर उनकी हौंसला अफजाई किया। इस दौरान संरक्षण अधिकारी भादरराम ने कहा कि बालिकाओं को यदि सही अवसर व मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर सकती हैं। दीपिका चौहान ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। वहीं रानी राठौर ने बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा व समान अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन गरिमा भाटिया ने किया। अंत में विभागीय कार्मिक सूर्या व्यास, भारती, मनीषा एवं योगिता ने बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशक्त बालिका ही सशक्त समाज की आधारशिला है।