बांसवाड़ा के टामटिया गांव में हत्या के बाद भड़की हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसपी सुधीर जोशी और एएसपी नरपत सिंह भाटी के निर्देशन में पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर 5 महिला आरोपी समेत कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। ​एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि घटना 26 अप्रैल की शाम को हुई थी। प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रेम-प्रसंग की बात को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। इसके बाद एक युवक की हत्या की घर के पास बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद युवक की हत्या होने के बाद एक पक्ष भड़क गया और उसने दूसरे पक्ष के घरों में आग लगा दी। हत्या का बदला लेने की नीयत से घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने न केवल अनाज और घरेलू सामान का नुकसान किया, बल्कि घरों में लूटपाट भी की। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए मोटागांव थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर चिन्हित किए गए 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।