खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र में दो भाइयों से मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों भाइयों ने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने से मना कर दिया तो उनके साथ जमकर मारपीट की गई। एक भाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों पर उनके प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे, लेकिन दोनों भाइयों ने वोट डालने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी मर्जी और स्वतंत्र होकर वोट डालेंगे। इस पर आरोपी भड़क गए और उन पर हमला कर दिया। दोनों के भाइयों के साथ लोहे के सरियों व कांच की बोतल से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई लहूलुहान हो गए। एक भाई को गंभीर हालत में अलवर रेफर किया है, वहीं दूसरे को टपूकड़ा के अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित शाकिर ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उस पर और उसके भाई मोरमल पर अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देने का दबाव बना रहे थे। आरोपियों का कहना था कि वे जिस पक्ष को कहेंगे, दोनों भाइयों को वहीं मतदान करना पड़ेगा। जब शाकिर ने साफ शब्दों में कहा कि वे अपनी मर्जी और स्वतंत्र रूप से वोट डालेंगे, तो आरोपी भड़क गए। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई को भी पीटा देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गांव के अख्तर, रईस, वाहिद, जुनैद और जमशेद ने अचानक हमला बोल दिया। आरोपियों ने शाकिर पर सरियों और कांच की बोतलों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी मौके से फरार भाई को बचाते देख चचेरा भाई मोरमल बीच-बचाव करने पहुंचा, तो हमलावरों ने उसे भी पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए टपूकड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां से शाकिर को अलवर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर टपूकड़ा थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।