चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ। संगर गांव के पास सोमवार रात पशु चारे से भरी एक पिकअप की चपेट में आने से हरियाणा पुलिस का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम मनीराम (35) है, जो हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है। वह भिवानी पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल है। मनीराम अपनी पिकअप से निजी काम से बीकानेर जा रहा था। टक्कर से सिर और चेहरे पर आई चोटें संगर गांव के पास उसकी पिकअप खराब हो गई। वह गाड़ी साइड में लगाकर टॉयलेट कर रहा था, तभी एक ओवरलोड पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। पिकअप में पशु चारा भरा था और उसे लापरवाही से चलाया जा रहा था। हादसे में मनीराम के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। सूचना पर तारानगर पुलिस के एएसआई सूरजभान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल जवान को एम्बुलेंस से डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।