राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 24 अप्रैल को उदयपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनेंगे। उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन में भी खासा उत्साह है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि टीकाराम जूली सिरोही से सड़क मार्ग के जरिए उदयपुर के लिए रवाना होंगे और शाम करीब 4 बजे शहर पहुंचेंगे। उदयपुर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उदयपुर पहुंचने के बाद नेता प्रतिपक्ष सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे, जहां वे आमजन की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित मुद्दों को उठाएंगे। इसके साथ ही वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। जनसुनवाई के बाद शाम 6:30 बजे जूली विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दौरे के दौरान वे उदयपुर स्थित सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।