तेजाजी सेवा संस्थान, डीडवाना की एक विशेष बैठक वीर तेजाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में 25 सितंबर को आयोजित होने वाले तेजा गायन कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान अतिथियों व पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया। संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट हरिसिंह बलारा एवं सचिव रामाकिशन खीचड़ ने बताया कि 25 सितंबर की रात तेजा गायन संध्या का आयोजन होगा। बैठक में ममनरुपाराम पलसानिया, डॉ. सोहन चौधरी, भोमाराम पूनिया, भेराराम बेड़ा, राजेश डोड़वाडिया, शिवराज नोजल, रामनिवास डूकिया, भगवानराम मंडा, चेनाराम मंडा, लूणाराम मुंड, भोलाराम डारा, पुरखाराम डोड़वाडिया, नानूराम सुंडा, रामा कलवानिया, दिनेश मौजूद रहे।