चूरू | प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले तीन दिन भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिले में सोमवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 36.0 व न्यूनतम 21.4 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 व न्यूनतम 22.6 डिग्री रहा था। जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के उत्तर पश्चिमी व उत्तरी भागों में 13 से 15 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।