छीपाबड़ौद | क्षेत्र के मोखमपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को एलईडी वैन और कला जत्थे के कलाकारों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ग्राम विकास अधिकारी राजमल चक्रधारी ने बताया कि कला जत्थे के कलाकारों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी। इस मौके पर प्रशासक प्रतिनिधि राम कल्याण गुर्जर, पंचायत सहायक मानसिंह गुर्जर, पशु परिचर मनीषा गोचर, पंचायत कर्मी प्रेमनारायण जांगिड़ सहित ग्रामीण उपस्थित थे।