छीपाबड़ौद | कस्बे में स्थित प्रेमसिंह सिंघवी राजकीय कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कला वर्ग की 200 सीटों के मुकाबले अब तक सिर्फ 90 आवेदन आए हैं। प्राचार्य जोधराज नागर ने बताया कि विद्यार्थी 15 मई तक ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान विषय उपलब्ध हैं।